जहानाबाद के मिर्जापुर गांव में शुक्रवार को खलिहान में लगी आग से किसान लव पासवान का एक बीघा धान और नेवारी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों व अग्निशमन दल ने काफी प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण फसल बचाई नहीं जा सकी। करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने आर्थिक संकट बताते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।