बौंडी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। महिलाओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसी स्थितियों में तुरंत पुलिस व हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी।महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइ 1098 की जानकारी दी।।