सासनी: दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर गोहाना चौकी के पास रेल की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत, लगी लोगों की भीड़
Sasni, Hathras | Jan 31, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट के गोहाना चौकी के पास रेल की चपेट में आने से एक युवती की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर खेतों में काम कर रहे लोग व ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के बारे में तत्काल इलाका पुलिस को सूचना दी गई। युवती की पहचान गांव गोहाना निवासी मोना पुत्री राजकुमार के रूप मे हुई है।