जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 331 पर छपरा बनियापुर मुख्य मार्ग में शनिवार की रात करीब 9: 30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जलालपुर सी एच सी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई । मृतक की पहचान जलालपुर निवासी 55 वर्षीय सुदामा यादव के रूप में की गई है।