टिब्बी: टिब्बी में गेहूं कटाई सीजन से पहले दमकल की मांग उठी, प्रशासन ने कलेक्टर को लिखा पत्र
उपखंड मुख्यालय टिब्बी में स्थायी दमकल केंद्र के अभाव के कारण एक बार फिर किसानों और आमजन की चिंताएं बढ़ गई हैं। विशेषकर आगामी गेहूं कटाई के सीजन में आगजनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने जिला कलेक्टर से अस्थाई दमकल की मांग की है। उपखंड अधिकारी (SDM) सत्यनारायण सुथार ने बताया कि 1 अप्रैल से अस्थाई दमकल उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।