नुआंव: रामपुर में शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी में लगी आग, मवेशियों को बचाने में एक व्यक्ति जलकर झुलसा; सदर अस्पताल रेफर
Nuaon, Kaimur | Apr 6, 2025 रामपुर गांव में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में लगी आग के दौरान झोपड़ी में से मवेशियों को निकालने के दौरान एक व्यक्ति आग की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति रामपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर मिश्र बताया जाता है ।