नरसिंहपुर के स्टेशन गंज क्षेत्र में खेत वाली मढ़ई माता समिति द्वारा जवारे विसर्जन के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में सर पर कलश लेकर महिलाएं भक्ति भाव में झूमती नजर आई इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और इस धार्मिक आयोजन में भारी पुलिस बल की भी तैनाती रही