नरसिंहपुर: शेड बेलखेडी पठार में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया खंती का निर्माण
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 30 मार्च से पूरे प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत नरसिंहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन श्रमदान कर जल स्रोतों को बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं आज शेड बेलखेड़ी के पठार जन अभियान परिषद के सहयोग से ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर खंती का निर्माण किया गया ताकि वर्षा काल में जल का संचय किया जा सके