मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे धमतरी शहर के सिहावा चौक स्थित जीतेन्द्र मुलवानी के घर अचानक आग लग गई। सुचना पाकर अग्नि समन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की आगजनी में घर में लगा AC, पूजा घर पूरा जल गया। आग यदि घर में फैलता तो और बड़ा हादसा हो सकता था। वही आग लगने का कारण अज्ञात है।