जावरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारतीय संस्कृति और संस्कार का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने पुजा अर्चना और माँ सरस्वती के सम्मुख हवन-यज्ञ किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।