गुना में राघोगढ़ थाना के भरसुला चौराहे पर 19 नवंबर को अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो में राघोगढ़ निवासी चालक सैयद वाहिद अली की दर्दनाक मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों ने कहा, सैयद वाहिद अली बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था, जिसमें कुछ छात्राएं भी घायल हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। सड़क पर पड़े निर्माण मटेरियल से दुर्घटना होना बताया गया।