मुशहरी: होली के दिन हिंसक झड़प, पुलिस पर हमला करने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार
मिठनपुरा थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। रामबाग स्थित नूनफर मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में शामिल कुछ लोगों को पकड़ना शुरू कि