एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। डिजीटल माध्यम से संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया गया कि शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को भी जागरूक किया।