चूरू: पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने चूरू दौरे के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को बताया अनुभवहीन
Churu, Churu | Jul 20, 2024 चूरू दौरे पर आए पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौर ने राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता को अनुभवहीन बताया है। राठौर ने कहा कि उनको मैं अनुभवहीन कहूं या फिर संसदीय मामलों से अनभिज्ञ, विधानसभा के अध्यक्ष को धृतराष्ट्र कहने से कोई बुरी बात हो नहीं सकती। संसदीय लोकतंत्र में विधानसभा और लोकसभा अध्यक्ष सम्माननीय पद है उन पर ओछी टिप्पणी करना गलत है।