फतेहपुर: ललौली के मुत्तौर में दीवार तोड़ते समय छज्जा गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
मुत्तौर निवासी चुनका का 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार आज सुबह अपने घर की दीवार तोड़ रहा था। तभी छत का छज्जा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। जिससे विवेक छज्जे के मलवे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर क