ईरान-इजरायल के तनावपूर्ण हालात के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर धरियावद विधायक थावरचंद डामोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है। वहीं विधायक ने निवेदन किया है कि वर्तमान समय में मध्य पूर्व क्षेत्र में उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के कारण वहां रह रहे भारतीय नागरिकों में चिंता और सुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।