आगरा: बीजेपी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचकुइयां चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया
Agra, Agra | Sep 19, 2024 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के द्वारा सिख समाज के बारे में दिए गए बयान को लेकर सिख समाज में आक्रोश का माहौल है, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आगरा के सिख समाज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने पंचकुइया चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका एवं नारेबाजी की।