पूर्णिया पूर्व: के0 हाट थाना ने एक अभियुक्त को 440 पीस जिन्दा कारतूस और एक पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेसवार्ता
पूर्णिया जिले के के० हाट थाना के दिवा गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि सुधांशु नगर स्थित कुणाल कुमार जो कि पूर्व का एक हथियार तस्कर रहा है, वे अपने सब्जी दुकान के आड़ में अवैध हथियार का खरीद-बिक्री करता है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया