कायमगंज सीएचसी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचने और उन्हें छोड़ने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। तंबाकू व अन्य उत्पादों से होने वाले कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के बारे में सचेत किया गया। डॉ विपिन सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।