पिंड्रा: शिवपुर में जले हुए शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस टीम जांच में जुटी
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित दादूपुर में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब शनिवार की शाम एक युवक को खेत में जला हुआ शव दिखा। युवक चीखते चिल्लाते हुए शव मिलने की खबर ग्रामीणों को दी। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची शिवपुर थाना क्षेत्र की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।