दिल्ली कैंटोनमेंट: पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने इंद्रपुरी से 126 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार
पश्चिम ज़िले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक महिला ड्रग पेडलर को इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गए आरोपी महिला का नाम सीमा है जो इंद्रपुरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली है। पुलिस ने इसके पास से फाइन क्वालिटी की 126 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी अंतरास्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख रूपए बताई जा रही है। इसके ऊपर पहले से ही एक्साइज एक्ट के कई मामले दर्ज़ है।