धरियावद धर्मनगरी में मगलवार को दीक्षार्थी नेहा जैन निवासी खेरा कला,पंजाब का भव्य वरघोड़ा जैन समाज की अगुवाई में धूमधाम से निकाला गया। दीक्षार्थी नेहा, पिता राजेंद्र जैन एवं माता सोरमा जैन की सुपुत्री हैं।वर घोड़ा प्रस्थान से पूर्व मा.सा.गुरु इस्पष्ट वक्ता लोह पुरुष दिवाकर श्री धर्म मुनि मा.सा.तथा उनकी सुशील शिष्या गुरु दिवाकर का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।