भरतपुर: भरतपुर में बिजली विभाग ने 3 दिन में 272 VCR दर्ज की, 15 गांवों में ₹1.80 करोड़ का जुर्माना काटा
भरतपुर के विद्युत वितरण निगम ने तीन दिन के अंदर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिजली विभाग ने 15 गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए 272 VCR दर्ज की हैं। जिससे 1 करोड़ 80 लाख का जुर्माना काटा। है। यह कार्रवाई ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद की गई है।