दिल्ली कैंटोनमेंट: इंद्रपुरी में स्नैचिंग के मामले में वांटेड आरोपी को किया गया गिरफ्तार, बटनदार चाकू बरामद
इंद्रपुरी थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर स्नेचर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशीष के रूप में हुई है। वह पहले से चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके पास से एक बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान कृषि कुंज इलाके के पास से इससे गिरफ्तार किया है। छानबीन में पता चला कि वह हरी नगर में हुई स्नेचिंग के मामले में वांटेड था।