करहल थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 80 पर गाजियाबाद से बिहार जा रहे बाइक सवार राहुल पुत्र कपिलेश्वर सिंह को तेज रफ्तार वैगनार कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से राहुल घायल हो गए। तो वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने वेगनार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।