बीना: बीना थाने की पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Bina, Sagar | Dec 3, 2025 खुरई रोड पर मोटरसाइकिल से हो रहे अवैध शराब के परिवहन को पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा लिया। मौके से 72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी अनूप सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी केशव पिता कल्लू कुशवाहा निवासी मडिया वार्ड और मनीराम निवासी जवाहर वार्ड मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे।