अम्बाला: थाना पड़ाव क्षेत्र से अवैध हथियार, देसी कट्टा और जिंदा रौंद की तस्करी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-2 अम्बाला की पुलिस ने की कार्रवाई
Ambala, Ambala | Jan 31, 2025 थाना पड़ाव क्षेत्र शास्त्री कालोनी कट के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी लखन उर्फ लक्की निवासी गाँव समलेहड़ी जिला अम्बाला को अवैध देसी कट्टा व जिन्दा रौंन्द सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।