गुमला जिला के कामडरा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक ग्रामीण 25 वर्षीय फ्रांसिस टोप्पो आलू बारी से अपने घर लौट रहा था तभी अचानक जंगली हाथी से मुठभेड़ हो जाने की वजह से हाथी ने उठाकर झाड़ी में फेंक दिया, जिससे जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कम डाला लेकर पहुंचे जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया