आरा: बीते दिन अनाइठ में निजी मुंसी की हत्या मामले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार आरोपियों के घर की गई कुर्की-जब्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 3, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ में बीते दिन मुकेश कुमार नाम के निजी मुंसी की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्याकांड में फरार चार आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जप्ती की करवाई की गई। एसपी के निर्देश पर चार अलग-अलग टीम बना कर एक साथ कुर्की करते हुए आरोपियों के घर के सारे समान को जप्त कर लिया गया। हत्या के एक सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया।