गुरुवार को जिला न्यायालय में एक आरोपी को सजा सुनाई है। दोषी आरोपी का नाम धर्मपाल पुत्र फग्गन सिंह है। आरोपी अमरोहा जिले का रहने वाला है। कोर्ट ने आरोपी को लापरवाही से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना के मामले में दोषी माना है। दोषी मानते हुए उस पर ₹2 हजार का जुर्माना लगाया है।