हाथरस: मेंडू रोड नहर के पास चलती बाइक पर चक्कर आने से बाइक से गिरकर एक युवक का टूटा पैर, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रोड नहर के पास चलती बाइक पर चक्कर आने के बाद बाइक से गिरकर बाइक चला रहे युवक का गिरकर पैर टूट गया। गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।