जामा: बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान, बागझोपा गांव के किसानों ने मुआवजे की मांग की
Jama, Dumka | Nov 2, 2025 तपसी पंचायत बागझोपा गांव के किसानों ने बे मौसम बारिश से धान की फसल में नुकसान की भरपाई को लेकर रविवार 10 बजे मुआवजा का मांग किया।किसान दीपक महामरिक ने कहा धान के फसलों में भूरा तना फुदका रोग झुलसा रोग से किसानों को काफी नुकसान हुआ हीं था कि बे मौसम बारिश से धान की फसल में भारी नुकसान हुआ है।राज्य एवं केंद्र सरकार से आग्रह है किसानों को क्षतिपूर्ति दिया जाए।