आज बुधवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में खाद्य, राजस्व और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 375 बोरी अवैध धान और एक वाहन जब्त किया है। जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि ग्राम बिरगहनी निवासी राधेश्याम कुर्रे के घर