लांजी: पक्की सड़क बनने से वालेगांव-नसकट्टा की तस्वीर बदली, ग्रामीणों में खुशी, जनसम्पर्क कार्यालय ने दी जानकारी
बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीटोला के वालेगांव से नसकट्टा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अव संरचना योजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से पक्की डब्ल्यूएबीएम सड़क का निर्माण किया गया। सड़क बनने से ग्रामीणों, किसानों व स्कूली बच्चों को आवागमन में सुविधा मिली है।