राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार शनिवार को बालोद जिले के सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के दौरान राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर बड़ी संख्या में मामलों का निराकरण किया गया।