चूरू: अगुणा मोहल्ले के बीहड़ में गंदे पानी की गिनाणी में मिला 13 वर्षीय बालक का शव, कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
Churu, Churu | Jan 14, 2026 चूरू शहर के अगुणा मोहल्ले में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बीहड़ क्षेत्र में बने गंदे पानी की गिनाणी में एक 13 वर्षीय बालक का शव मिला। मृतक की पहचान आमिर पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है, जो 1 जनवरी से लापता था। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के व्यक्ति ने परिवाद दिया था।