वाराणसी सहित पूर्वांचल में बढ़ेगी ठंड, अगले दो दिनों में दिखेगा असर
Sadar, Varanasi | Dec 22, 2025 वाराणसी। पूर्वांचल समेत वाराणसी में दिन-प्रतिदिन ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह और देर रात कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए भगवान भास्कर के दर्शन हो रहे हैं, लेकिन धूप में इतनी तीव्रता नहीं है कि लोगों को ठंड से खास राहत मिल सके।