पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री ने 903.53 करोड़ लागत की पीएमसीएच के पुनर्विकास परियोजना का किया शिलान्यास.
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 903.57 करोड़ की लागत की पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल(PMCH) के पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत नवनिर्मित भवनों सहित बिहार की 214 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया.