बाग नगर में दिवाली पर्व पर एक अनूठी और सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जाता है। यहां महालक्ष्मी पूजन की शाम को घरों के दीपक मां बागेश्वरी मंदिर की अखंड ज्योत से प्रज्वलित किए जाते हैं। नगरवासी माचिस का उपयोग करने के बजाय इसी पवित्र ज्योत से अपने दीए रोशन करते हैं। इस अखंड ज्योत को 'मेरमेरिया' नामक एक विशेष पात्र में लाया जाता है।