कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र के तिलक चौराहे के पास लोडर में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
नवाबगंज थाना क्षेत्र के तिलक चौराहे के पास रविवार को 11 बजे एक लोडर अचानक आग का गोला बन गया। छोटा हाथी में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, लपटों ने पूरे वाहन को घेर लिया। देखते ही देखते डीजल से चलने वाले इस वाहन में भीषण आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पाया।