ग्वालियर गिर्द: हरिशंकरपुरम में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुरम जैसी पॉश कॉलोनी में लूट की सनसनी खेज वारदात को अंजाम देने वाले राहुल पुरी नामक बदमाश को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। लूट की यह घटना पीड़ित दंपति के बाहर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस ने उस समय अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट और डकैती का मुकदमा दर्ज किया था।