ग्वालियर गिर्द: मांढरे की माता के नजदीक पहाड़िया पर बने एक महिला के मकान को कुछ दबंगों ने किया जमीदोंज
ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मांढरे की माता के नजदीक पहाड़िया पर बने एक महिला के मकान को कुछ दबंगों ने जमीदोज कर दिया।घटना के समय महिला रामवती कुशवाह इंदौर में अपने बच्चों से मिलने गई थी।रामवती कुशवाह का आरोप है कि विक्रम रावत से उन्होंने पूर्व में पैसे उधार लिए थे जो उन्होंने पंचायत में सबके सामने चुका दिए हैं।