मंडला: बम्हनीबंजर बस स्टैंड पर हनुमंत कथा, भक्त भक्ति में झूमे, 2 अप्रैल को मनेगा हनुमान जन्मोत्सव
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 बम्हनीबंजर के बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित हनुमंत कथा में श्रद्धालुओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार की शाम 7 बजे तक कथा वाचन किया गया। 2 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूजन, हवन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा।