नागौर: नागौर पुलिस द्वारा शुक्रवार को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाएगा
Nagaur, Nagaur | Oct 30, 2025 नागौर जिला पुलिस द्वारा शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस-रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। एसपी ऑफिस ने गुरुवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे के बीच रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा।