बरौली: अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, बरौली थाना परिसर में मांगी माफी, पुलिस ने वीडियो किया जारी
बरौली थाने की पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने का आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित ने वीडियो बनाकर माफी मांगी। यह वीडियो गोपालगंज पुलिस ने गुरुवार की शाम 4:00 बजे जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।