मऊ: मानिकपुर विकासखंड के गढ़चपा, ककरहुली प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया
मानिकपुर के गढ़चपा ककरहुली प्राथमिक विद्यालय मे आज बुधवार की सुबह 10बजे मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल की उपस्थिति मे शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के माहौल से परिचित कराना है। इस दौरान अरुण सिंह बघेल नेबच्चों के अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की है।