आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रतवारा क्षेत्र के एक शराबी को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम ने सफलता पाई। शराब पिए जाने की पुष्टि उपरांत न्यायिक हिरासत में मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।