लाडपुरा: कोटा में गवर्नमेंट हॉस्टल बंद करने पर विरोध, छात्रों ने कॉलेज के बाहर धरना दिया, दो छात्रों ने मुंडन करवाया
Ladpura, Kota | Feb 6, 2026 कोटा में आर्ट्स कॉलेज की ओर से संचालित रघुनाथ और जुबली हॉस्टल को बंद करने पर छात्रों ने विरोध जताया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीप्रकाश मीणा के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के मेन गेट के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।