हुसैनाबाद: रामनवमी बनी शांति और भाईचारे की मिसाल, सहयोग करने वाले हुए सम्मानित
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में इस वर्ष रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में रामनवमी अखाड़ा समिति के साथ-साथ दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर भाईचारे की मिसाल पेश की। पर्व के सफल समापन पर हुसैनाबाद थाना परिसर में रविवार दोपहर 1:00 बजे सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों व दोनों...