तिगांव: तिगांव थाना पुलिस ने गुमशुदा नाबालिक लड़की को नीमका से किया सकुशल बरामद
नाबालिक लडकी अपने घर से शाम को बिना बताए निकल गई थी। जिसकी सूचना थाना तिगांव पुलिस को रात्रि करीब 8.00 बजे पुलिस कंट्रोल रुम से प्राप्त हुई। सूचना पर कार्रवाई करते हुए लडकी की तलाशी के लिए एक पुलिस टीम नियुक्त की। पुलिस टीम के द्वारा लडकी को काफी तलाशी के बाद गांव नीमका एरिया से तलाश किया गया है।